Tuesday, August 31, 2010

इराक में हमारा अभियान पूरा: ओबामा

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात की घोषणा कर दी है कि इराक में अमेरिकी अभियान अब खत्म हो गया है।

ओबामा ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा ‘‘इस अहम पड़ाव पर सभी अमेरिका के लोगों  को याद रखना चाहिए कि अगर हम आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता से आगे बढ़ते हैं, तो हमारा भविष्य हम खुद बना सकते हैं। इससे पूरी दुनिया को यह संदेश पहुंचेगा कि अमेरिका अपने नेतृत्व को मजबूत और कायम रखना चाहता है।’’

अपने कार्यालय से सीधे प्रसारित एक संदेश में उन्होंने इस बात की घोषणा की कि इराक में अभियान अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा ‘‘ऑपरेशन इराकी फ्रीडम अब खत्म हो चुका है और अब इराकी लोगों को उनके देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद निभानी है।’’